अंतिम अरदास में देव राज मालड़ा को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन


लुधियाना, 1-4-2021 (क.क.प.) – कश्यप समाज के मशहूर इंडस्ट्रीलिस्ट, शाही फाउंडरी के मालिक, पंजाब कश्यप राजपूत सभा के पूर्व प्रधान श्री देव राज मालड़ा जी अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए 27 मार्च 2021 को स्वर्ग सिधार गए थे। उनकी अंतिम अरदास व रस्म पगड़ी 1 अप्रैल 2021 को गुरुद्वारा सिंह सभा, ढोलेवाल, लुधियाना में की गई। इस अवसर पर पहले इनके निवास स्थान पर 30-3-2021 को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाया गया जिसका भोग 1-4-2021 को सुबह डाला गया।

अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि गुरुद्वारा सिंह सभा, ढोलेवाल, लुधियाना मेें रखी गई। इस मौके पर गुरबाणी का कीर्तन किया गया। अरदास के बाद दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पर देव राज मालड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए रिश्तेदार, दोस्त, अलग-अलग सोसायटियों के प्रतिनिधी, इंड्रस्टीलिस्ट, इलाके के कौंसलर और गण्य-मान्य व्यक्ति शामिल हुए। अलग अलग संस्थाओं ने शोक संदेश भी भेजे। अपने साथी और दोस्त को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप भी अपने साथियों सहित विशेष तौर पर शामिल हुए। कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन (रजि.) जालन्धर, नार्थ इंडिया लाइफ साइंसिका प्रा. लि. करनाल, कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार, कश्यप समाज धर्मशाला रुडक़ी की ओर से शोक संदेश भेजे गए। स्टेज संचालन की जिम्मेवारी कश्यप क्रांति के प्रमुख नरेन्द्र कश्यप ने संभाली। उन्होंने देव राज मालड़ा के जीवन के बारे में बताया। इसके बाद यू.पी. के पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप ने देव राज मालड़ा को भरे हुए मन से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना एक प्रिय दोस्त और भाई गंवा दिया है। देव राज मालड़ा जैसे इन्सान बहुत कम होते हैं जो दूसरों और समाज सेवा में अपना जीवन लगा देते हैं। इनके जैसा इन्सान होना बहुत मुश्किल है। अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा मैमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन निर्मल सिंह एस.एस. ने कहा कि देव राज मालड़ा एक बहुत बड़े समाज सेवक थे। लुधियाना में बने हुए बाबा मोती राम मेहरा स्कूल के लिए उन्होंने शुरुआत में 21000/- दिए। जब मोती राम मेहरा समागम के लिए फतेहगढ़ में संगत ले जा रहे थे तो शेरपुर चौक में उन्होंने बलदेव राज पन्ना पकौड़े वाले के साथ मिल कर दूध का लंगर लगाया था। उनके बारे में जितनी बातें याद की जाएं कम पड़ जाएंगी। ऐसे नेक इन्सान के जाने से परिवार को ही नहीं बल्कि समाज को बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है। आखिर में उनके मामा के बेटे बलदेव राज पन्नू पकौड़े वाले ने अंतिम अरदास में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। गुरुद्वारा सिंह सभा, ढोलेवाल की प्रबंधक कमेटी की ओर से देव राज मालड़ा के सपुत्र मनोज कुमार मालड़ा को गुरू घर की ओर से सिरोपा दिया गया। परिवार की ओर से लंगर का बहुत बढिय़ा प्रबंध किया गया था। अंतिम अरदास में शामिल सभी को जलेबी का प्रशाद भी दिया गया।