चेयरमैन एन.आर.मेहरा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चुने गए चंडीगढ़ सभा के कार्यकारिणी सदस्य

मर्हिष कश्यप भवन में नई कार्यकारिणी के साथ चेयरमैन एन.आर.मेहरा
चंडीगढ़, 8-8-2021 (श्याम लाल कश्यप) – द चंडीगढ़ कश्यप राजपूत सभा के चेयरमैन पद के लिए चुनाव 1 अगस्त 2021 को महर्षि कश्यप भवन सैक्टर 37 चंडीगढ़ में हुए। सभी ने सर्वसम्मति से सभा के मौजूदा चेयरमैन एन.आर.मेहरा को पुन: 2021-2022 के लिए नया चेयरमैन चुना गया। आज उनकी अध्यक्षता में एक अहम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभा के लिए कार्यकारिणी सदस्य चुनने का एजेंडा था।
इस मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी 2021-22 के लिए सदस्य चुन लिए। इसमें ओम प्रकाश मेहरा और कुलवंत सिंह को सीनियर वाइस चेयरमैन चुना गया। कानूनी सलाहकार के लिए स्वर्गीय चौधरी दया राम के सपुत्र दीपक चौधरी को नामांकित किया गया। जनरल सेक्रेटरी के लिए श्याम लाल कश्यप को पुन: जिम्मेवारी सौंपी गई। त्रिलोक कुमार और जीत सिंह गाडे को सभा का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। एल.डी. कश्यप को सेक्रेटरी व ऑडीटर, विनोद कुमार बिट्टू को ज्वाइंट सेक्रेटरी, राजेश कश्यप को कैशियर, रजिन्द्र कुमार सहयाक कैशियर, कृष्ण कुमार को ऑडीटर, भूपिन्द्र सिंह स्टोर सेक्रेटरी और नरिन्द्र सिंह को मीडिया सेक्रेटरी की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त एगिजुयेक्टिव कमेटी के लिए प्रेम सिंह प्रेमी, अशोक कुमार, हीरा लाल, ओम प्रकाश व प्रिंस मेहरा को जिम्मेवारी दी गई। इस अवसर पर सभा के बहुत से सदस्य मौजूद थे।
एन.आर.मेहरा के 7वीं बार सभा का चेयरमैन बनने और कार्यकारिणी कमेटी के गठन पर कश्यप क्रांति पत्रिका और कश्यप राजपूत मैंबर्स एसोसिएशन उनको हार्दिक बधाई देती है और उम्मीद करती है कि वह सभा को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।
Aap shabhi ko Bhaut bhaut badhai